बगहा, मार्च 9 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। प्रखंड के केसरिया पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। कुल 2317 मतदाताओं में से अधिकतर मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाची पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि 54.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। निर्वाची पदाधिकारी स्वयं बूथों पर पहुंचकर चल रहे मतदान का निरीक्षण किया। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। मतदान खत्म होने के बाद प्रखंड कार्यालय में मतगणना भी शुरू हो गई है। गौरतलब हो कि नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 27 पैक्स हैं। इनमें केसरिया पैक्स का चुनाव बीते नवंबर महीने में कोरम के अभाव में नहीं हो सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.