मोतिहारी, जनवरी 6 -- केसरिया,निज संवाददाता। केसरिया खजुरिया पथ में स्टेट हाइवे 74 पर ट्रक की ठोकर से टेंपो चालक की मौत हो गई। टेंपो चालक की पहचान खिजिरपुरा निवासी सुभाष प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है रविवार की देर संध्या टेंपू चालक अपना टेंपो लेकर केसरिया से अपने घर खिजिरपुरा जा रहा था इसी क्रम में खजुरिया की तरफ से आ रही कुरियर ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। मोतिहारी जाने के क्रम रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम करा लिया गय...