देहरादून, फरवरी 20 -- देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने केसरवाला में अपनी विधायक निधि से घरों और खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी एवं एलटी विद्युत लाइनों को हटाने के कार्य का शुभारंभ किया। विधायक काऊ ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रारंभ हुआ है। यह निर्णय क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...