हजारीबाग, मार्च 10 -- बरही प्रतिनिधि। बरही नगर केसरवानी वैश्य सभा ने होली मिलन समारोह मनाया। केसरवानी आश्रम में आयोजित होली मिलन समारोह में भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन गंगा के साथ रंगारंग कार्यक्रम में लोग सराबोर हुए। गायक सोनू कुमार राणा और गायिका खुशबू गुप्ता ने बैंजो वादक मुन्ना कुमार, ढोलवादक राहुल कुमार, पैड वादक अनिल दिलवाला के साथ श्रोताओं को खूब झूमाया। स्कूली बच्चों ने भी रंग बिरंगे गीत गाकर सभी का मन मोहा। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता विनोद केशरी और संचालन महामंत्री उदय केशरी ने किया। समारोह में भगवान केशरी, बलराम केशरी, संरक्षक कपिल केशरी, महेंद्र केशरी, काशी केशरी, अशोक केशरी, राजेश उर्फ मेवा लाल केशरी, अंजनी केशरी, नीलम केशरी, नूतन केशरी, रंजीत केशरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.