विकासनगर, जनवरी 2 -- नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत केसरबाग कॉलोनी में एक साल पहले खोदी गई सड़कें और क्षतिग्रस्त नालियां स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सिंचाई गूलों पर बनी पुलियाओं के टूटने से लोगों के हादसों का शिकार होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी कॉलोनी को सीवरेज योजना से वंचित रखा गया है, लेकिन एसटीपी प्लांट लगाने और पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। केसरबाग उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश प्रसाद सेमवाल, अनिल कुमार भट्ट, महाराज बिष्ट, गौर सिंह चौहान, प्रेम सिंह रावत, इंदर सिंह पंवार, चंडी प्रसाद ममगाईं, रमेश चंद लगवाल, विमला नेगी, झबी नेगी ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नई पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर बीते साल की शुरुआत में सड़कें खोदी गई थीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.