मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ। दिल्ली रोड में रैपिड के स्टेशनों पर रेलवे के यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए शहर के बीच स्थित केसरगंज स्टेशन को फिर से चालू किया जा सकता है। वर्षो पूर्व केसरगंज स्टेशन पर मंडी साइडिंग माल गोदाम हुआ करता था। इसी तरह मेरठ सिटी स्टेशन के दोनों तरफ नया प्लेटफार्म और टिकट काउंटर की व्यवस्था हो सकती है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मेरठ सिटी, मेरठ कैंट और रैपिड को लेकर कुछ मांगें रखी गई थी। अब उन प्रस्तावों पर काम शुरू हो गया है। उत्तर रेलवे के एडीआरएम ने मेरठ आकर मेरठ सिटी स्टेशन, केसरगंज, मेरठ कैंट स्टेशन आदि का जायजा लिया है। केसरगंज में स्थित मंडी माल गोदाम को अब यात्री स्टेशन के रूप में विकसित कर वहां से लखनऊ, प्रयागराज जाने वाली नौचन्दी, संगम, राज्यरानी ट्रेनों का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.