गया, मार्च 24 -- केसपा गांव स्थित मां तारा देवी सिद्धी पीठ मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर राजकीय महोत्सव के आयोजन 30 मार्च को होगा। आयोजन को लेकर सोमवार को पयर्टन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी मनीष कुमार केसपा पहुंचे। केसपा मंदिर परिसर को देखा और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जगह चिन्हित करने के लिए ग्रामीणों से वार्ता की। आयोजन स्थल को लेकर दो जगह को चिन्हित किया गया है। एसडीएम के स्तर से जगह को अंतिम रूप से चयन किया जाना है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ महोत्सव के दौरान कलाकार को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारी ने बताया कि सारा कुछ जल्द से जल्द तय कर राजकीय महोत्सव का आयोजन कराया जाना है। केसपा में साथ रहे बीडीओ योगेन्द्र पासवान, सीओ मयंक शेखर, बीपीआरओ सौरव कुमार के साथ भी अधिकारी ने चर्चा की। मालूम हो कि लंबे इंतजार और संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.