गया, मार्च 23 -- केसपा गांव स्थित लोक आस्था का केंद्र मां तारा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पूजा को राजकीय महोत्सव मनाने की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने खुशी जतायी है। विगत कई वर्षों से ग्रामीण हिमांशु शेखर समेत केसपा गांव के लोग मां तारा महोत्सव की मांग सरकार से कर रहे थे। सरस्वती पूजा के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से पोस्टकार्ड अभियान और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि महोत्सव के लिए बिहार सरकार की ओर से आवंटित किया गया दस लाख रुपये की राशि को 31 मार्च के पूर्व निकासी करने का निर्देश है। गांव मां तारा देवी मंदिर में परंपरागत रूप से चैत्र अष्टमी की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। सरकार को राजकीय महोत्सव की घोषणा और पहले करनी चाहिए थी ताकि तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल पाता। ग्रामीणों ने कहा कि, सरकार को मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.