बांका, फरवरी 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ पंचायत के केशोपुर महादलित टोला वासियों ने कुव्यवस्था से तंग आकर आखिरकार शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। गांव के वार्ड संख्या 08 केशोपुर में जल - निकासी की व्यवस्था के लिए नाले का निर्माण कार्य हुआ। लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बरसात के दिनों में लोगों के घरों में पानी का बसेरा रहता है। वहीं उक्त गांव की गलियों में भी जलजमाव बना रहता है। जबकि नाला पर ढक्कन नदारद है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायतीराज व्यवस्था में सरकार द्वारा विकास का बहुत काम हुआ है। लेकिन सिस्टम में कमजोरी से कुछ जगहों पर आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जल निकासी नहीं होने से दूषित पानी गलियों और सड़कों पर फैल रहा है। जबकि छह माह पूर्व पंचायती राज विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.