बुलंदशहर, जनवरी 19 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सप्तशक्ति संगम के तीसरे चरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, ममता शर्मा, सरोज मिश्रा सुमनलता शर्मा,मेघा शर्मा,चंचल शर्मा, मधु शर्मा कविता शर्मा, सोनिया गोस्वामी, अनीता सोलंकी ने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत व भजन द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। संयोजिका मधु शर्मा ने बताया कि भारतीय नारी मात्र एक व्यक्ति नहीं अपितु संपूर्ण चेतना है। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता में वर्णित नारी की सप्तशक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, मेधा और धृति पर गहनता से चर्चा की और कहा कि नारी अपने इन सप्तगुण का विकास कर संपूर्ण विश्व को दिशा निर्देशित कर सकती है। उन्होंने भारतीय दृष्टि में चार आश्रम विवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.