बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- ककोड़। केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, मुख्य वक्ता चंचल शर्मा एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर श्रीकृष्ण शर्मा ने संविधान दिवस के मौके पर बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ । संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.