बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विजय दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, मुख्य वक्ता सोनिया गोस्वामी, नितिन शर्मा ने बताया कि विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ।एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकिशन शर्मा जी ने बताया कि देश भर में 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर...