बुलंदशहर, जनवरी 31 -- विद्यालय केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक उमेश शर्मा, बलवीर शर्मा , बनीश, संदीप सोलंकी, धर्मवीर सिंह रहे। संचालन पलक शर्मा व मुदिता भाटी ने किया। प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढौंडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सह व्यवस्थापक कालीचरण, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने सभी को आशीर्वाद दिया। 10 वी व 12 वीं के छात्रों ने विद्यालय में बिताए दिनों को याद किया तथा अपने गुरुओं द्वारा शिक्षा में सहयोग की सराहना करते हुए प्रार्थना की कि गुरुओ का आशीर्वाद हमें ऐसे ही मिलता रहे। कक्षा 12 के छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों को अपने अनुभव प्रदान किए। जगदीश प्रसाद ढौंडियाल ने अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के तरीके बताएं और सीबीएसई द्वारा बनाए गए रूल्स से अवगत ...