गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के लोगों के साथ योग करेंगे। डासना स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्स कैंपस डासना में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में योग आचार्यों और विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि प्रशासन की ओर से शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आईएमएस यूनिवर्सिटी में योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, सांसद राजकुमार सांगवान, महापौर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, मंजू शिवाच, अजीत पाल त्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.