हापुड़, मार्च 21 -- नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-35 के मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन में 15 फीट चौड़ी और 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू हुआ था, जिसे दो दिन पहले रेलवे विभाग ने अपनी सड़क बताकर रूकवा दिया था। सभासद और रेलवे विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को उक्त सड़क की नपाई कराई। इसके बाद 15 फीट चौड़ी सड़क में दो फीट सड़क रेलवे विभाग की पाई गई। ऐसे में दो फीट जगह को छोड़कर नगर पालिका के ठेकेदार ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। सभासद अमित शर्मा मोनू बजरंग ने बताया कि नगर पालिका द्वारा केशव नगर फूटी लाइन में 400 मीटर लंबी और 15 फीट चौड़ी सड़क का करीब 29 लाख की लागत से सीसी कराने का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन मृतक छिद्दा त्यागी के भतीजे शुभम त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी का रेलवे से विवाद चल रहा था। जिस कारण रेलवे ने सड़क का निर्माण कार्य रूकवा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.