बुलंदशहर, फरवरी 20 -- अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने सिकंदराबाद निवासी केशव कौशिक को पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। नवनियुक्त जिला महासचिव केशव कौशिक ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...