लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- रजागंज, संवाददाता। महेशपुर वन परिक्षेत्र की बिलहरी बीट में स्थित केशवापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शाम सड़क पर अचानक तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों में दहशत फैल गई। तेंदुआ सामने आते ही लोग घबराकर वापस मुड़ गए, जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के पूरे क्षेत्र में गश्त व तलाश अभियान शुरू किया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, भीड़ न लगाएं और सतर्कता बरतते हुए वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.