कानपुर, मई 17 -- कल्याणपुर। ब्राह्मण जागरूकता समिति ने केशवपुरम के जलेश्वर मंदिर परिसर में महर्षि सूरदास जी की जयंती मनाई। इस मौके पर महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पदाधिकारियों ने सूरदास जी की कृष्ण भक्ति और उनके साहित्य के विषय में प्रकाश डाला। अध्यक्ष अभय दुबे, राकेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, महर्षि मिश्रा, विनय शर्मा और हरिओम तिवारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...