गंगापार, जनवरी 16 -- क्षेत्र के ग्राम गोबरी पोस्ट खजुरी, कोरांव के निवासी, अध्यापक एवं साहित्यकार केशरी प्रसाद प्रजापति द्वारा लिखित कविता संग्रह "एक बार फिर" का प्रकाशन प्रतिष्ठित प्रकाशन हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। यह कृति हाल ही में विश्व पुस्तक मेला 2026, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत की गई, जहां इसे साहित्य प्रेमियों की सराहना प्राप्त हो रही है। लेखक की इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...