आरा, जनवरी 11 -- जगदीशपुर। भोजपुर की धरती पर मकर संक्रांति का उत्साह इस बार कुछ खास होने वाला है। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ पिंकू भैया की ओर से आज सोमवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। यह आयोजन केशरी धनगाई (जगदीशपुर) स्थित आवास पर होगा, जहां क्षेत्र की जनता और समर्थकों का महासंगम दिखेगा। पिंकू भैया ने बताया कि यह केवल भोज नहीं, बल्कि अपनों से मिलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के हर व्यक्ति से इस स्नेह भोज में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.