औरैया, फरवरी 7 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के केशमपुर गांव के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हरी का पुरवा निवासी शिवा पुत्र सुखवीर सिंह, सरवन पुत्र राधे और रोशन पुत्र महेंद्र एक ही बाइक से भीखेपुर में शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से जुआ की मड़ैया निवासी राजीव पुत्र लज्जाराम और सोबरन पुत्र राजाराम दूसरी बाइक से आ रहे थे। केशमपुर के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.