कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। समापन दिवस में छात्रों के बनाए गए मॉडलों का विश्लेषण और मूल्यांकन किया गया। विभिन्न थीम में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए हुए छात्रों ने सफलता प्राप्त की। मुख्य अतिथि प्राचार्य रवीश चंद्र पांडेय ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...