कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता का उद्घाटन आईआईटी के प्रोफेसर दीपू फिलिप ने किया। विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग अनूप अवस्थी ने बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। प्रदर्शनी में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रिंसिपल रवींद्र चंद्र पांडेय ने धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...