लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच मो.जावेद (39) व रेहान (नाबाद 35) की उपयोगी पारियों की बदौलत केवीजीएन ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। आरडीएसओ स्टेडियम पर खेले गए मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और आठ विकेट पर 125 रन बनाए। पीयूष ने 27 और विमल श्रीवास्तव ने 18 रन बनाये। केवीजीएन से हैरी को दो जबकि बलबीर नेगी, राशिद, अमित मदान व रेहान को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में केवीजीएन ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मो.जावेद ने 36 गेंदों पर पांच चौके से 39 रन और रेहान ने 35 गेंदों पर एक चौके की सहायता से नाबाद 35 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...