जौनपुर, दिसम्बर 10 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रो.बृजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ प्रोफेसर डॉ.विनोद सिंह एवं बायोटेक प्रोफेसर शंभू प्रसाद भी रहे। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने केंद्र पर स्थापित सभी इकाइयों का भ्रमण कर सम्बंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पाली हाउस एवं आईएफएस मॉडल को देखकर प्रसन्नता और इसकी उपयोगिता एवं किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही। कुलपति ने केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया से केंद्र में संचालित योजनाओं और केंद्र की प्रगति आख्या की जानकारी ली। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय ने पादप प्रजनन की जानकारी देते हुए कुलपति ...