मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र तुर्की में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। इसमें 153 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोती लाल मीणा ने महिला किसानों को जैविक पोषण वाटिका, जैविक सब्जी उत्पादन, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकी, कृषि ड्रोन, सब्जियों की बायोफार्टिफाइड किस्म की जानकारी दी। सब्जियों का पोषण महत्व के बारे विस्तार से बताया। लाभार्थियों को पोषण वाटिका किट भी उपलब्ध कराया गया। महिला किसान गोष्ठी में जिले के कुढ़नी, मुशहरी, मुरौल, सकरा प्रखंड की महिलाओं ने भाग लिया। प्रधान वैज्ञनिक ने कहा कि जिले में कुपोषन को रोकने में पोषण वाटिका का महत्वपूर्ण योगदान है। पोषण वाटिका में ऊपजी सब्जी रोग एवं रसायन मुक्त होती हैं, जिससे स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.