पूर्णिया, फरवरी 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना के तहत ग्राम डोकरेल में महिला एवं पुरुष कृषकों के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए मिट्टी की जांच और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करना था। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने आधुनिक कृषि प्रणाली के अंतर्गत मिट्टी परीक्षण के महत्व और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी की वास्तविक स्थिति को समझना जरूरी है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से खेती तभी संभव है जब किसानों को अपने खेतों में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा की जानकारी हो, जो के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.