गढ़वा, फरवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का सोमवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। संविदाकर्मी 27 फरवरी को केवीके में तालाबंदी करेंगे। संविदा कर्मियों का कहना है कि वह पिछले 21 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र में अनुसेवक, ड्राइवर, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। कर्मियों ने कहा कि अपनी समस्याओं से वरीय पदाधिककारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के 28 संविदाकर्मी सेवा नियमित करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने सेवा नियमित करने के सितंबर 2021 को आदेश दिया था, इसके बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिर्फ एक कर्मी शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.