लोहरदगा, दिसम्बर 9 -- लोहरदगा, संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डा किरण सिंह ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा है कि जिले में आने वाले दिनों में तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट और सुबह-शाम की ठंड को और मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए फसलों में रोग और कीट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।डा सिंह ने बताया कि किसान शीतकालीन सब्जियों की नर्सरी की बुआई या रोपाई जल्द पूरी कर लें। इसके साथ ही मटर, चना और मूंग जैसी दलहनी फसलों की बुआई भी इस समय की जा सकती है। जो किसान अभी गेहूं की बुआई कर रहे हैं, वे पछेती किस्में एचआई-1583, डीबीडब्ल्यू-107, एचडी-3118 का ही चयन करें। देर से बोआई में बीज की मात्रा सामान्य से अधिक यानी 50 किलोग्राम प्रति एकड़ रखें। बी...