जौनपुर, जनवरी 30 -- नौपेड़वा। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा परिसर में स्थापित उद्यान विभाग की हाइटेक नर्सरी में कद्दू वर्गी सब्जी तरोई, खीरा, लौकी, कद्दू, तरबूज, खरबूज, एवं करैला, टमाटर, शिमला मिर्च तथा बैगान आदि के तैयार पौधे उपलब्ध हैं। ये पौधे रोगमुक्त एवं स्वस्थ हैं। केन्द्र के अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सुरेश कुमार कन्नौजिया ने किसानों को सलाह दी है कि सुबह 10 बजे से शाम को पांच बजे तक केन्द्र पर पहुंच कर पौधा ले सकते हैं। जिन किसानों को अपने सब्जी बीज की नर्सरी डलवानी हो वह किसान अपना बीज लाकर हाइटेक नर्सरी में उत्पादन करा सकते हैं। गुरुवार को नर्सरी पर पहुंचे किसानों से वैज्ञानिक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हाइटेक नर्सरी का सद्पयोग करें। हाइटेक नर्...