गुमला, फरवरी 3 -- गुमला प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र विशुनपुर के तत्वावधान में मंगलवार को विशुनपुर प्रखंड के बोरांग गांव में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, सेवार (भरतपुर,राजस्थान) द्वारा संचालित परियोजना के तहत बेहतर उत्पादन और किसानों को अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार वैश्य एवं एनो राई ने किसानों को तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने और सरसों उत्पादन से आर्थिक समृद्धि की राह दिखायी। उन्होंने किसानों को राई-सरसों की वैज्ञानिक खेती, बीज चयन, बुआई, खाद प्रबंधन व कीट नियंत्रण की जानकारी दी।कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले के घाघरा, विशुनपुर, रायडीह और बसिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसानों को राई-सरसों की खेती के लिए दक्ष...