गुमला, जनवरी 1 -- गुमला, अमरनाथ कश्यप। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) गुमला ने वर्ष 2026 को कृषि नवाचार,किसान प्रशिक्षण और कृषि आधारित उद्यमिता विस्तार के वर्ष के रूप में मनाने की ठोस कार्ययोजना तैयार की है। इसका उद्देश्य जिले के किसानों,ग्रामीण युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में स्थायी वृद्धि करना है। केवीके गुमला द्वारा नए वर्ष में मोटे अनाज (श्रीअन्न),मधुमक्खी पालन और बागवानी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वैज्ञानिक प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ कृषि आधारित उद्यमिता की ओर प्रेरित किया जाएगा। केंद्र की योजना के तहत किसानों को फसल उत्पादन, मूल्य संवर्द्धन, प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.