रांची, मई 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के 23 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के वरीय वैज्ञानिकों के लिए दो दिनी कार्ययोजना पर कार्यशाला सोमवार को मोरहाबादी कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुई। मोरहाबादी के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में आईसीएआर अटारी जोन-4 के सहयोग से मिलेट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन आईसीएआर अटारी जोन-2 के निदेशक डॉ अंजनी कुमार, रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद आदि ने किया। डॉ अंजनी ने प्रतिभागियों को वार्षिक कार्ययोजना पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक खेती पर केवीके और प्रगितिशील किसानों के बीच 4 प्रत्यक्षण करने, खरीफ पूर्व जलवायु अनुकूल कृषि पर जागरुकता कार्यक्रम व वार्षिक रिपोर्ट को एएएमएस पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। अटारी जोन-4 के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डीवी सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.