कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। मिलेनियम वॉलीबाल क्लब की ओर से रविवार को तीन दिवसीय चतुर्थ जनपद स्तरीय पुरुष व महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता दबौली स्थित दुर्गा मंदिर पार्क में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें एफजीके-ए और केवीएस कैंट ने जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद नीरज गुप्ता, अमित पाण्डेय, क्लब के संस्थापक पुष्पेन्द्र यादव, अध्यक्ष प्रियमेन्द्र पाल, संरक्षक शशिकांत मिश्रा ने किया। महिला वर्ग के पहले मैच में केवीएस कैंट ने एफजीके-बी को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में केके क्लब ने मिलेनियम-बी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में मिलेनियम-ए ने केके गर्ल्स को 2-1 से पराजित किया। चौथे मैच में एफजीकेए ने दून क्लब को 2-1 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइ...