बरेली, जनवरी 15 -- मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल में हुई विद्यालय स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-12 वर्ग में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर केवीएस इंटरनेशनल की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में भी केवीएस के खिलाड़ियों ने विजयी अभियान जारी रखा। अंडर-12 वर्ग में केवीएस इंटरनेशनल के आसिफ, आयुष और विशाल ने स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्य कांवेंट स्कूल के कुलदीप, हर्षित और अनिकेत ने कड़ी टक्कर देकर रजत पदक अपने नाम किया। मेजबान मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के रिहान, तरुण ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। अंडर-14 वर्ग में राज, प्रत्युष और प्रिंस ने भी स्वर्ण जीता, जबकि लक्की और रानी ने रजत अपने नाम किया। इसी स्कूल के शशांक, सचिन और गोविंद ने बेहतरीन खेल का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.