रुडकी, नवम्बर 17 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 के छह स्काउट गाइड का चयन परीक्षण शिविर के लिए हुआ है। चयनित छात्र केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा खटीमा में मंगलवार से आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय तृतीय सोपान परीक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगे। हिमालयन वुड बैज (स्काउट) सुधांशु वर्मा के नेतृत्व में बस द्वारा यह बच्चे खटीमा के लिए सोमवार को निकले। सुधांशु ने बताया कि केवि-1 रुड़की से भावेश कुमार, जतिन मौर्य, भुवन त्यागी, शांतनु, ईशांत तथा विहान का चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य सीएस बिष्ट ने बच्चों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.