सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में शनिवार को एनआईईएलआईटी का भागदारी प्रमाण पत्र का वितरण समारोह किया गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने वाले छात्रों को भागदारी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा 10 से 14 फरवरी तक पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसके तहत विद्यालय में चार दिनों तक थ्योरी की कक्षाएं चलाई गई थी। कार्यक्रम में कक्षा आंठवी के छात्रों ने भाग लिया था, जो अब कक्षा 9 में पदोन्नत हो चुके हैं। कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सभी भाग लिए हुए विद्यार्थियों को यह भागदारी प्रमाण पत्र से नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.