बोकारो, जनवरी 25 -- चंद्रपुरा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार समाज में लिंग भेदभाव को कम करने तथा बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्राचार्य संजय प्रसाद, बीएन सिंह, राजश्री सिंह एवं रागिनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रार्थना सभा में प्राथमिक शिक्षक सतीश कुमार के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। माध्यमिक विभाग द्वारा भाषण एवं चित्रकला गतिविधियां जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष विनोद कुमार ने राज्य द्वारा बालिकाओं के हक में लायी गयी नीतियों का वीडियो दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...