देहरादून, जुलाई 18 -- केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ रायपुर छात्र रुशील शर्मा का अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। रुशील कक्षा 11वीं के छात्र हैं। उनका चयन आईटीबीपी टीम की ओर से अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है, जो अगस्त में लखनऊ में आयोजित की जाएगी। यह गर्व की बात है कि पूरे विद्यालय से केवल रुशील शर्मा का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके इस चयन से विद्यालय परिवार तथा रुशील के माता-पिता में हर्ष और गर्व की लहर है। विद्यालय की प्राचार्या रचना देव ने रुशील शर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। रुशील शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव शर्मा के सुपुत्र हैं। उनको महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.