मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केविके तुर्की में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड सुमन प्रभा शामिल हुईं। कार्यक्रम में 223 किसानों ने भाग लिया। इनमें 12 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। केविके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोती लाल मीना ने किसानों को संरक्षित खेती, एग्री ड्रोन, प्राकृतिक खेती, सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को जलवायु परिवर्तन से बचने और अधिक ठंड से फसलों को बचाने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.