धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता केवाईसी बैंकिंग सुरक्षा की पहली और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे ग्राहकों की पहचान सत्यापित होती है और फर्जी खातों व साइबर अपराधों पर नियंत्रण संभव होता है। यह कहना है बैंक के अधिकारियों का। बलियापुर में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लोगों को दी गई। यह शिविर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आबीआई) के वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत आयोजित किया गया था। आबीआई के प्रबंधक सन्नी श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अमित कुमार ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में अधिकारियों ने बताया कि केवाईसी बैंकिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.