प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। प्रयागराज के 5.46 लाख लोगों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया तो एक सितंबर से राशन नहीं मिलेगा। शासन ने प्रदेशभर में यह आदेश जारी किया है। प्रयागराज के जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह के अनुसार 31 अगस्त को जो लोग ई-केवाईसी अपडेट कर देते हैं तो उनको सितंबर का राशन मिलेगा। शासन ने ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए तीन महीने का समय दिया है। पांच साल तक के बच्चों को इस आदेश से अलग रखा गया है। तीन महीने में भी लोगों ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया तो राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। जिले में कुल 10 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें 42 लाख यूनिट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.