विकासनगर, दिसम्बर 15 -- साहिया, संवाददाता। वर्तमान में राशन कार्डों की केवाईसी का कार्य चल रहा है। कई लोगों के फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोग बार-बार राशन डीलरों के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें आंशका है कि केवाईसी न होने पर उन्हें राशन नहीं मिलेगा। हालांकि विभाग का कहना है कि ऐसे लोग बाद में भी केवाईसी करा सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार के निर्देशानुसार हर राशन कार्डधारक को राशन कार्ड का केवाईसी कराना अनिवार्य है। वर्तमान में सभी राशन की दुकानों में केवाईसी का कार्य चल रहा है। लोग बड़ी संख्या में केवाईसी के लिए राशन डीलरों के यहां पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिसने फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो पा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग लोग शामिल है। साथ ही कुछ परिवारों में व...