गंगापार, फरवरी 4 -- इलाके के पडरैया गांव की रहने वाली एक महिला का खाता सोरांव स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा में है। करीब दस दिन पहले केवाईसी करने के नाम पर आयी फोन कॉल आई जिससे उसने संबंधित बैंक शाखा में पहुंच कर केवाईसी करवाई । जिसके बाद से ही उसके बैंक खाते से कई बार में चार लाख रुपए से अधिक की ठगी हो गई। भुक्तभोगी महिला ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना अंतर्गत पडरैया गांव की रहने वाली जुबैदा खातून का खाता सोरांव स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा सोरांव में है। आरोप है कि पखवाड़े भर पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल आई और बताया कि मैं बैंक ऑफ़ बड़ौदा से बोल रहा हूं आप तुरंत आकर केवाईसी करवाइए जिस पर उन्होंने उक्त शाखा में जाकर 20 जनवरी को केवाईसी कराया। आरोप है इसके पश्चात से विभिन्न दिनों में करीब दस बा...