प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू), में 'बियॉन्ड जजमेंट्स' शृंखला के तहत लखनऊ खंडपीठ, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राजन रॉय से छात्रों का विशेष संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रा तेजस्वी शर्मा और सौंदर्या अवस्थी ने न्यायाधीश से विभिन्न विषयों पर प्रश्न किए। जस्टिस रॉय ने अपने छात्र जीवन से लेकर न्यायाधीश बनने तक की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि एक वकील की असली शिक्षा अदालत के भीतर शुरू होती है और वहीं परिपक्व होती है। बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिली अनुशासन, विनम्रता और सूक्ष्म अवलोकन की सीख को उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की आधारशिला बताया। उन्होंने अपने दादा की सलाह का उल्लेख करते हुए कहा कि शीशे के सामने खड़े होकर बहस का अभ्यास करने की आदत ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.