गंगापार, मई 24 -- उपरौध राजबहा के दसवार माइनर के हेड पर बसे गांवों में दो माह बाद पानी आया, जबकि टेल पर बसे तमाम गांवों व अन्य नहरों में पानी अभी नहीं पहुंच पाने से किसान परेशान हैं। नहरों के कुछ भाग में अभी मरम्मत का काम होने से पानी की आपूर्ति रोकी गयी है। सोनभद्र जनपद के सिरसी जलाशय से संबद्ध मांडा के उपरौध राजबहा की दसवार माइनर के हेड पर बसे गांवों तक पानी आ जाने से संबंधित गांवों के किसानों में काफी खुशी है। दसवार माइनर के मोजहरा, लतीफपुर आदि गांवों के सामने मरम्मत का काम चलने से अभी सिंचाई अधिकारियों ने पानी रोका है। इसके अलावा मझिगवां, दोहथा, बदौआ, शिवपुर माइनर में धूल उड़ रही है। इन नहरों से संबंधित गांवों में बसे किसानों में काफी निराशा है। इसी तरह उपरौध राजबहा के तमाम गांवों की नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों में काफी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.