कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- दोआबा के थानों पर प्रत्येक रविवार को चलाया जाने वाला सफाई अभियान औपचारिकता तक सिमटने लगा था। इसे लेकर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अभियान के नाम पर औपचारिकता पूरी करने वालों को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पिछले दिनों प्रत्येक रविवार को थानों और चौकियों में सफाई अभियान चलाने का आदेश जारी किया था। देखा जा रहा था कि पुलिस कर्मचारी फोटो खिंचवाकर कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते थे। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी ने रविवार की सुबह कड़ी नाराजगी जाहिर की। चेतावनी मिलने के बाद थानों व चौकियों पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। एसपी ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता न होकर एक सतत प्रक्रिया बनाया जाएगा। जिससे पुलिस बल को स्वच्छ और अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.