देहरादून, दिसम्बर 12 -- स्कूल में छात्र से अभद्रता या मारपीट के मामले में केवल अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई ना हो। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर ही अधिकारी किसी तरह की कार्रवाई करें। राजकीय शिक्षक संघ देहरादून की जनपद एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मयूर विकार में हुई बैठक में ये मांग उठी। बैठक में 10 अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में पहली मांग जनवरी 2025 के नगर निकाय चुनाव के दौरान शीतावकाश में लगाए गए कार्य के बदले उपार्जित अवकाश प्रदान किए जाने की रही। संघ ने राबाइंका रानीपोखरी से जुड़े प्रकरण पर भी 22 मई 2025 का लंबित वेतन तुरंत आहरित करने की मांग उठाई। ब्लॉक कालसी और डोईवाला में आकस्मिक अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश पर लगाई गई रोक को अनुचित बताते हुए इसे हटाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.