लातेहार, फरवरी 5 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के करकट-गढ़बुढ़नी मार्ग पर स्थित केवरकी गांव का पुल मरम्मत के बाद फिर से दरारें उभर आई है। ग्रामीणों के अनुसार ठिकेदार ने जल्दबाजी में घटिया सामग्री से कार्य कर औपचारिकता पूरी कर दी। मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद पुल पर दरारें उभर आई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुल से रोजाना सैकड़ों किसान, मजदूर, स्कूली बच्चे और मरीज आवागमन करते हैं। बावजूद इसके अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुल की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क जाम व आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...