कानपुर, दिसम्बर 30 -- रूरा,संवाददाता। क्षेत्र के गहलौं गांव में आयोजित तीन दिवसीय विशाल रामलीला कार्यक्रम में दूसरे दिन केवट संवाद और फुलवारी लीला देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। गहलौं में आयोजित तीन दिवसीय विशाल रामलीला में दूसरे दिन मंगलवार को राम-लक्ष्मण की आरती के बाद लीला का शुभारंभ किया गया। लीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण गंगा के समीप पहुंचते हैं। वहां पर उनकी भेंट निषादराज से होती है। श्रीराम सारा वृतांत सुनाकर गंगा पार के लिए निवेदन करते हैं। केवट कहते हैं कि मैं अपनी नैया में प्रभु न बैठाऊंगा। राम पूछते हैं क्यों, केवट कहते हैं कि प्रभु आपके चरणों से पत्थर की शिला नारी बन गई थी, मेरी नाव भी कहीं नारी न बन जाए। वह श्रीराम को चरणों को धोने के लिए कहते हैं, भगवान के चरण धोने के बाद ही उन्हें नाव में बैठाते हैं। इसके बाद क...